वार्षिक रिपोर्ट 2018-19
आर्य कॉलेज, लुधियाना भारतीय स्वतन्त्रता-पूर्व स्थापित प्रमुख शैक्शणिक संस्थाओं में से एक है। वर्तमान समय तक यह संस्था निरन्तर प्रगति-पथ पर अग्रसर रही है। अपने शानदार शिक्षण के लिये विख्यात यह कॉलेज शहर के नक्शे पर पूरी तरह छा चुका है। इस संस्थान ने 72 मील पत्थर पार कर लिये है और इसकी अनवरत यात्रा 2018-19 के सत्र में भी शानदार रही है।
परम्परागत विधि से कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत के समय उस परम सत्ता के आशीर्वाद व मार्गदर्शन के लिये प्रार्थना-स्वरूप हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। परमात्मा के आशीर्वाद स्वरूप कॉलेज में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार परिणामों की झड़ी लगी रही। यथा –
University Positions
आर्यन विद्यार्थी इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी की मैरिट लिस्ट पर छाये रहे। विभिन्न यूनिवर्सिटी रिजल्ट में हमारे लगभग 15 विद्यार्थियों ने मैरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। उनमें सेे-
१. बी.ए. पांचवे सैमेस्टर की छात्रा वैशाली ने पंजाब विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
२. एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र अमनजोत सिंह ने प्रथम सैमेस्टर में पंजाब विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी छात्र ने द्वितीय व तृतीय सैमेस्टर में पंजाब विश्वविद्यालय में सातवां स्थान प्राप्त किया।
३. पी.जी.डी.एम.एम. प्रथम सैमेस्टर में कुमारी नेहा ने पंजाब विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह कोर्स इसी वर्ष प्रारम्भ किया गया था। इसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज की गरिमा को बड़ाया।
४. पी.जी.डी.एम.एम. प्रथम सैमेस्टर में कुमारी अंजली ने पंजाब विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
५. पी.जी.डी.सी.ए. द्वितीय सैमेस्टर की छात्रा जागृती शर्मा ने पंजाब विश्वविद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी छात्रा ने प्रथम सैमेस्टर में भी पंजाब विश्वविद्यालय में सातवां स्थान प्राप्त किया।
६. बी.ए. प्रथम सैमेस्टर की छात्रा तान्या ने पंजाब विश्वविद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
७. एम.ए.(राजनीति विज्ञान) के छात्र ईशान अग्रवाल ने तृतीय सैमेस्टर में पंजाब विश्वविद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
८. एम.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा कृतिका गुप्ता ने प्रथम सैमेस्टर में पंजाब विश्वविद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया।
९. बी.ए. तृतीय सैमेस्टर की छात्रा कुमारी आंचल भारद्वाज ने पंजाब विश्वविद्यालय में छठा स्थान प्राप्त करके कॉलेज का नाम रौशन किया।
१०. बी.सी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा सरिता ने पंजाब विश्वविद्यालय में सातवां स्थान प्राप्त किया।
११. बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र गिरीश जैन ने पंजाब विश्वविद्यालय में आठवां स्थान प्राप्त किया।
१२. पी.जी.डी.एम.एम. के प्रथम सैमेस्टर में कुमारी सोनाली सिंगला ने पंजाब विश्वविद्यालय में नवं स्थान प्राप्त किया।
१३. एम.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र रोविन मेहता ने तृतीय सैमेस्टर में पंजाब विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त कॉलेज के 81 विद्यार्थियों ने सी.ए.फाउन्डेशन परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें शिवानी सिंगला ने ऑल इण्डिया में सांतवा, अनमोल ने 16वां, चिराग जैन 18वां और मानस अरोड़ा ने 44वां रैंक प्राप्त किया। कॉलेज की छात्रा कुमार अपर्णा ने सी.ए. फाइनल में ऑल इण्डिया में 9वां रैंक प्राप्त किया। सी.ए. की फाइनल परीक्शा में एम.कॉम की कृतिका गुप्ता ने ऑल इण्डिया में 46वां रैंक और सी.एस. में ऑल इण्डिया में 24वां रैंक प्राप्त किया।
Add on Courses
[dt_vc_list dividers=”false”]गत वर्ष College Management के परामर्श पर नए Add-on-Courses शुरु किए गए। जिनमें से शामिल थे-- Certificate Course in Human Rights and Value Education.
- Certificate Course in Advertisement and Sales Management.
- Certificate Course in Event Management.
- Certificate Course in Journalism and Management
[/dt_vc_list]
New P.G. Departments Setup
College Management ने छात्रों की विशय के प्रति रुचि एवं उत्साह को ध्यान में रखते हुए सत्र 2019-20 से तीन विषयों में M.A. शुरु करने के लिए यूनिवर्सिटी से अनुमति प्राप्त की। जिसमें शामिल हैं- M.A. in Sanskrit, M.A. in Music and M.A. in Hindi को इस वर्ष शुरु किया जा रहा है।
Sports Achievements
यदि खेलकूद गतिविधियों की बात की जाए तो कॉलेज के द्वारा जीते पदक, सम्मानचिन्हों की कोई सीमा नहीं रही। हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 04 स्वर्ण, 04 रजत और 04 कांस्य पदक जीतेे। यथा-
१. गगन कवात्रा ने ऑल इण्डिया इण्टर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग में रजत पदक जीता। इसी छात्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी इण्टर कॉलेज प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कॉलेज को गौरवान्वित किया।
२. रघुवीर सिंह ने पंजाब यूनिर्विर्सटी इण्टर कॉलेज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
३. गुरकीरत सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी इण्टर कॉलेज रेस्लिंग(Free Style) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा इसी प्रतियोगिता के (Greco Style) में रजत पदक प्राप्त किया।
४. केतन चौधरी ने पंजाब यूनिवर्सिटी इण्टर कॉलेज कराटे फाइट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इन्हें ऑल इण्डिया इण्टर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में चुना गया।
५. केतन चौधरी ने पंजाब यूनिवर्सिटी इण्टर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करके कॉलेज का नाम रौशन किया।
६. सुशीला कुमारी ने पंजाब यूनिवर्सिटी इण्टर कॉलेज ‘ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में रजत पदक प्राप्त किया
७. अभय कौशल ने पंजाब यूनिवर्सिटी इण्टर कॉलेज ‘ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में रजत पदक प्राप्त किया तथा इन्हे ऑल इण्डिया इण्टर यूनिवर्सिटी ‘ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ के लिए चुना गया।
८. केतन चौधरी ने ऑल इण्डिया इण्टर यूनीवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करके कॉलेज की गरिमा को बड़ाया।
९. अरशदीप सिंह पंजाब यूनिर्विर्सटी इण्टर कॉलेज रेस्लिंग(Free Style) प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
१०. अमित कुमार पंजाब यूनिर्विर्सटी इण्टर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
११. सौरभ यादव ने पंजाब यूनिर्विर्सटी इण्टर कॉलेज ‘ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी छात्र नेे पंजाब यूनिवर्सिटी इण्टर कॉलेज ‘वुशु प्रतियोगिता’ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस प्रकार कॉलेज का खेल विभाग निरन्तर प्रगतिशील रहा है। कॉलेज में द्विदिवसीय Athletic Meet का आयोजन छात्रों की खेल प्रतिभा के प्रदर्शन व उनमें खेल भावना जगाने में पूर्णतः सफल सिद्ध हुआ।
Cocurricular Activities
१. पंजाब यूनिर्विर्सटी द्वारा आयोजित ‘‘यूथ एण्ड हेरिटेज़ फेस्टिवल’’ में कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित सी.सी.ए. विभाग के द्वारा प्राप्त 46 पुरस्कार और ‘रनर्ज-अप-ट्राफी’ के साथ चार चाँद लगा दिये। कॉलेज ने प्राप्त पुरस्कारों में 12 पुरस्कार प्रथम स्थान पर, 11 पुरस्कार द्वितीय स्थान पर व 23 पुरस्कार तृतीय स्थान पर प्राप्त किये। जिसमें छात्रों ने गजल, फॉक आरकैस्ट्र, मिमिकरी, फॉक डान्स सम्मी, भण्ड, रंगोली, बाघ, परांदा, छिक्कु मेंकिंग, खिद्दू मेंकिंग इत्यादि में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बड़ाया।
२. चण्डीगढ़ यूनीवर्सिटी में आयोजित यूथ फेस्ट में कॉलेज के आर्यन म्यूजिकल बैंड ने 11,000 की नकद राशि व प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
३. पंजाब साहित्य अकादमी द्वारा अन्तर्राश्ट्रिय मातृ भाशा दिवस के उपलक्ष्य्य में आयोजित इण्टर कॉलेज प्रतियोगिता में तनवीर सिंह और मनप्रीत सिंह ने काव्यगान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही मनप्रीत गुरनिहाल और हरगमनप्रीत सिंह ने मुहावरेदार वार्तालाप में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
४. सन्मति साईंस कॉलेज, जगराओं में आयोजित ‘साईंस फिस्टा’ में कॉलेज के साईंस फैकल्टी के छात्र हिमांशु मेहरा और रवि ने पुरस्कार प्राप्त किये।
५. जी.एन.आई.एम.टी. कॉलेज लुधियाना में आयोजित इण्टर कॉलेज प्रतियोगिता Diquest 2019 में बी.कॉम के विद्यार्थियों अमनप्रीत कौर, भरत उमेश, गौरव, रिया धीर, सिमरन और रिया ने तीन पुरस्कार जीते।
६. जी.एन.आई.एम.टी. कॉलेज लुधियाना में आयोजित ‘Expression 2019’ में तनवीर एण्ड ग्रुप ने ‘गु्रप सिंगिंग’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। अंकिता और सौरभ ने ‘Flower Arrangement’ में प्रथम पुरस्कार तथा पलक और तमन्ना ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। हरमन ने मेंहदी प्रतियोगिता में सांन्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
७. जी.जी.एन. खालसा कॉलेज में आयोजित Spectra-2K19 में कण्व, सिद्धान्त, रौविन, सुनेर और गौतम ने पांच पुरस्कार प्राप्त किये।
८. अरविन्दो कॉलेज ऑफ कॉमरस द्वारा आयोजित Mettle प्रतियोगिता में Bharat, Umesh, Gaurav, Inderpreet तथा Ishan ने दो पुरस्कार जीते।
९. गुरु नानक खालसा कॉलेज फार वीमेन में आयोजित इण्टर कॉलेज प्रतियोगिता में कॉमरस और क्म्प्यूटर साईंस के Robin Mehta, Ridhima Handa, Harman इत्यादि विद्यार्थियों ने सात प्ररस्कार जीते।
१०. Govt. College for Girls में आयोजित ‘गायन प्रतियोगिता’ में तनवीर में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
११. माता गुजरी कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित Wild Life Week में बी.एस.सी. मैडीकल के विद्यार्थियों ने आठ पुरस्कार जीते।
१२. चण्डीगढ़ यूनीवर्सिटी में आयोजित Debate में बी.कॉम. के छात्र चरनप्रीत सिंह ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
Seminar's Organised in College
[dt_vc_list dividers=”false”]- कॉलेज के संगीत विभाग द्वारा दिनांक 16.10.2018 को Contemporary Trends in Research in Music विशय पर State Level सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के 28 प्राध्यापको व शोधार्थियों ने प्रस्तुत विशय पर शोधपत्र प्रस्तुत किए।
- कॉलेज के संस्कृत विभाग द्वारा दिनांक 14.02.2019 को ‘छात्र-जीवन में श्रीमद्भगवद् गीता की उपयोगिता’ विशय पर राश्ट्रिय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के 20 प्राध्यापकों व शोधार्थियों ने प्रस्तुत विशय पर शोधपत्र प्रस्तुत किए।
[/dt_vc_list]
Activities Organised in College
१. हिन्दी दिवस के उपलक्श्य पर काव्य व भाषण प्रेेतियोगिता का आयोजन किया गया।
२. कॉलेज में Inter College Poetical and Music Competetition का आयोजन किया गया।
३. कॉमरस विभाग द्वारा Placement पर Extension Lecturer का आयोजन गया, जिसमे श्री कमल बडेरा, सी.ई.ओ-टी.सी.वाई.ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
४. साईंस विभाग द्वारा Bio-Technology विषय पर ‘Extension Lecturer’ का आयोजन गया, जिसमें एस.एस.गोसल पूर्व-शोध निर्देशक, पी.ए.यू. लुधियाना ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
५. इतिहास विभाग द्वारा श्री गुरु नानक देव जी द्वारा मानवता को संदेश विषय पर ‘Extension Lecturer’ का आयोजन गया।
६. Role of Human Rights for Women Upliftment विषय पर ‘Extension Lecturer’ का आयोजन गया।
७. Rural and Urban Schools में नैतिकता, स्वच्छता इत्यादि विषयों पर कॉलेजों के प्राध्यापकों द्वारा व्याख्यान दिये गये।
८. आर्य कॉलेज द्वारा आयोजित ‘Career Counselling’ से संबंधित व्याख्यानों में श्री मितेश मल्होत्रा, श्री रजनीश पराशर और श्री शम्भु तिवारी द्वारा IAS, PCS, Bank P.O., SSC, IELTS and CAT इत्यादि परीक्शओं से संबंधित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।
९. साईंस विभाग की ओर से विभिन्न प्रदर्शनीयों व विद्यार्थियों की संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।
१०. लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए Self Defence Workshop का आयोजन किया गया।
११. कॉलेज द्वारा Gender Equality विषय पर Extension Lecturer का आयोजन गया।
१२. ‘गणतन्त्र दिवस, वसन्त पंचमी, नारी दिवस, तीज पर्व, पर्यावरण दिवस, रक्षा पर्व, अध्यापक दिवस, दीवाली मेला, बाल दिवस मतदान दिवस के विशय में आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य व आकर्षण छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना रहा।
१३. स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ‘विचार चर्चा’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी दयानन्द जी द्वारा ‘राश्ट्र के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक वा धार्मिक विकास में योगदान’ इत्यादि विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई।
१४. जलियावाले बाग की त्रासदी के 100 वर्ष पूरे होने पर ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम का आयोजन करके शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई।
१५. समाज को जागरुक करने के लिए Green City, Clean City or Save the Planet विषयोंं पर Awareness Rallies निकाली गई।
१६. छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए विभिन्न व्याख्यानों जैसे- ‘कैंसर अवेयरनेस, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, Skill Development इत्यादि को आयोजन किया गया।
१७. विभन्न कार्यक्रमों जैसे- Plantation Drive, Yoga Camp, Blood Donation Camp, Dental Camp, Do it yourself drive, Telecast of परीक्षा पे चर्चा, Vigilence Awareness Week, नुक्कड़ नाटक यथा-हर हाथ कलम, Save Water and Cancer Awareness इत्यादि को आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों यथा- काव्य पाठन, Poster Marking, Paper Reading, Eassy Writing, Letter Writing, Slogan Writing on the topic of say no to Corruption, Declamation on Patriostism in India. इत्यादि का आयोजन किया गया।
१८. विभिन्न विभागों द्वारा छात्रों की ज्ञान वृद्धि के लिये गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। Quiz Competition, पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति, डॉक्यूमेंटरी फिल्में दिखाने का प्रबन्ध और शैक्शणिक यात्राओं के आयोजन इत्यादि के द्वारा छात्रों की विभिन्न विशयों में रुचि बढ़ाने के सफल प्रयास किये गये। सोसाइटी और क्लब मीटिंग के द्वारा छात्रों को एक म॰च प्रदान किया गया और उन्होंने विविध श्रेत्रो जैसे भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा के ज़ौहर दिखाये।
१९. छात्रों की ज्ञान वृद्धि के लिये Industrial end educational trips का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थी Old Age Homes, Deaf and Dumb School, P.A.U. Campus और विभिन्न ऐतिहासिक व धार्मिक स्थानों पर गए।
Capsule Course Organised in College
छात्रों में एक नागरिक के उत्तरदायित्व, आत्म रक्शा, आपदा के समय दूसरों की सुरक्षा तथा देश के प्रति सेवा भाव को जागृत करने के लिये सप्तदिवसीय Capsule Course on Disaster Management का आयोजन किया गया। इस कोर्स में N.D.R.F. की Team, Fire Brigade Team, Self Defence Team इत्यादि ने विद्यार्थियों को प्रशिक्शित किया। इस कोर्स में 180 छात्रों ने उत्साह से भाग लेकर इस कोर्स के महत्व को स्वतः सिद्ध कर दिया।
NSS
कॉलेज में नेशनल सर्विस स्कीम (एन.एस.एस.) द्वारा आयोजित केरल के बाड़ पीड़ितो की सहायता के लिये ‘मानवता ड्राइव’ और Donation Drive का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त ‘स्वच्छता अभियान’ के आयोजन सेे छात्रों में एक नागरिक के उत्तरदायित्व व देश के प्रति सेवा भाव को जागृत किया जाये।
विभिन्न सोसाईटयों द्वारा प्रतिभाशाली छात्राओं को मैरिट के आधार पर प्रदान की गई छात्रवृत्तियां जिसमें-
१. श्री हनुमन्त सेवा परिवार द्वारा 48 छात्राओं को 3 लाख 8 हजार की छात्रवृत्तियां प्रदान की गई।
२. मित्तल पाण्डेय छात्रवृत्ति द्वारा 12 छात्राओं को 72000 की छात्रवृत्तियां प्रदान की गई।
३. Senior Citizen’s Conclave द्वारा 6 छात्राओं को 18000 की छात्रवृत्तियां प्रदान की गई।
४. भारत विकास परिषद् द्वारा 20 छात्राओं को 30000 की छात्रवृत्तियां प्रदान की गई।
५. Vandana Vishal Gupta Charitable Trust द्वारा 21 छात्राओं को 51000 की छात्रवृत्तियां प्रदान की गई।
Famous Personalities who visited College
विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों और विद्वानों से छात्रों को साक्शात्कार करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। जिनमें-
१. मेयर, लुधियाना, श्री बलकार सिंह संधु
२. पद्मश्री व पंजाबी के प्रतिश्ठित विद्वान सुरजीत पात्र
३. आई.टी. Additional Commissionar श्री रोहित मेहरा
४. श्री डी.के.झा, Chief Income Commissionar
५. प्रसिद्ध सितार वादक पंडित हरविंदर कुमार
६. डॉ. वीेरेन्द्र कुमार अलंकार, अध्यक्श, संस्कृत विभाग व दयानन्द वैदिक शोध पीठ संस्थान, पंजाब यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़
७. डॉ. इन्द्रमोहन सिंह, पूर्वाध्यक्श संस्कृत विभाग व महर्शि वाल्मीकि चेयर, पूर्व-डीन भाशा संकाय, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला
८. डॉ. त्रिलोचन शर्मा, प्राचार्य श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज, खन्ना
९. डॉ. लखविन्दर सिंह जोहल, जनरल सैक्रेटरी पंजाब आर्ट्स काउसिल, चण्डीगढ़
१०. श्री इकवाल महल, Producer of Popular Channel Vision of Punjabi in Canada.
११. डॉ. निर्मल जोड़ा, Director, Youth Welfare, Panjab University, Chandigarh.
Placement Details (2018-19)
आर्य कॉलेज के प्राध्यापकों के परिश्रम का ही परिणाम है कि कॉलेज के लगभग 15 विद्यार्थी Wipro Technologies, Infosys, ICICI Prudential Ltd. Top Careers and you, Ludhiana इत्यादि कंपनियों के विभिन्न पदों पर नियुक्त हुए।
धन्यवादः
कॉलेज को निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर करने वाले तथा इन प्राप्तियों के लिए मेरा सर्व प्रथम धन्यवाद है, आर्य कॉलेज प्रबन्धकीय समिति के प्रधान परम श्रद्धेय श्री सुदर्शन शर्मा जी, जनरल सैक्रेटरी श्री प्रेम भारद्वाज जी, सचिव श्रीमति सतीशा शर्मा जी व अन्य सदस्यगणों का जिनके निरन्तर प्रोत्साहन तथा प्रेरणा से ही यह संभव हुआ है। इसके पश्चात् हमारे सभी प्राध्यापक गण जिन्होंने दिन-रात परिश्रम करके कॉलेज को इस शिखर तक पहुंचाया, उन सब प्राध्यापकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कॉलेज में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिये Arts Faculty के प्रमुख व स्पोर्ट्स प्रेज़ीडेन्ट प्रो.दविन्द्र जोशी जी सहयोगी प्रोफेसर सहबान, सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार उपलब्धियाों के लिए सी.सी.ए. विभाग के डीन डॉ.एस.पी.सिंह और सह-डीन प्रो.सुरेन्द्र खन्ना जी, शानदार अकादमिक रिजल्ट के लिये आर्य कॉलेज गर्ल्ज सैक्शन की प्रभारी, श्रीमती सूक्श्म आहलूवालिया जी, प्रो.शैलजा आनन्द जी, प्रो.सोनिया उप्पल जी, प्रो. मुनीश कुमार इत्यादि प्राध्यापकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।
कॉलेज को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सहायक कॉलेज के सभी विभागों के अध्यक्श व प्राध्यापक वर्ग तथा गैर-शिक्शिक वर्ग के सभी कर्मचारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद।
लुधियाना जैसे प्रदूशित शहर में भी कॉलेज को हरा-भरा रखने के लिए डॉ.अनिल गुप्ता जी, श्री ब्रह्मानन्द जी तथा उनकी सहयोगी टीम, कॉलेज को साफ-सुथरा या स्वच्छ रखने के लिए प्रो.अनुराधा धीमान व श्रीमती राजरानी तथा उनकी सहयोगी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। College Library को सुव्यवस्थित रखने के लिए कमलेश कुमारी व उनकी सहयोगी टीम,
ऑफिस को सुचारू रूप से चलाने के लिये श्री प्रवीन मायर जी, श्री धान सिंह जी तथा उनकी समस्त सहयोगी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद।
कॉलेज के सभी कार्यों में सहयोग देने के लिए श्री राघव राम तथा उनकी समस्त टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इसके साथ ही प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति देने वाले विभिन्न ट्रस्ट यथा-श्री हनुमन्त सेवा परिवार, मित्तल पाण्डेय छात्रवृत्ति समूह, Senior Citizen’s Conclave, भारत विकास परिशद्, Vandana Vishal Gupta Charitable Trust का बहुत-बहुत धन्यवाद ।
अन्त में सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता को तथा उनको पढ़ाने वाले प्राध्यापकों को बहुत-बहुत मुबारकवाद तथा शुभकामनाएं।
निष्कर्षतः समस्त श्रेत्रों में हमारे कॉलेज का प्रदर्शन शानदार रहा और छात्रों के इन्हीं अनथक प्रयासों को पहचान देने के लिये आज इन्हें पुरस्कार दिये जा रहें हैं। पर॰च हमारे लिये यह सफलता से भरी राह का अन्त नहीं है। भविश्य में भी उच्च प्राप्तियों व उपलब्धियों के लिए हमें परस्पर सहयोग से कार्य करते हुये निरन्तर आगे बढ़ते रहना होगा।
डॉ.सविता उप्पल
प्राचार्या